प्रतिनिधि,चतरा।चतरा के युवा ऊर्जावान जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी की पुत्री मन्नत कुमारी झारखंड की इकलौती बेटी ने रायफल शूटिंग में अपना हुनर साबित करने के बाद हरियाणा के पंचकुला में 27 हजार सीबीएसई स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई।माता-पिता अपनी बेटी को विदा करने और बेटी को आशीर्वाद देकर चतरा और राज्य का मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टोरी रेलवे स्टेशन तक गये।





बता दें कि चतरा की प्रतिभाशाली 11 वर्षीय मन्नत ने झारखंड की राजधानी रांची के उमराव शूटिंग स्पोर्ट्स खेलगांव में झारखंड राज्य स्तरीय स्कूल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीती थी।इससे पहले भी मन्नत ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में देश के अन्य प्रांतों में परचम लहराने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई और राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सफलता के लिए मन्नत को शुभकामनाएं मिल रही हैं।आत्मविश्वास से ओतप्रोत मन्नत को राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी सफलता का पूरा भरोसा है।





मन्नत कहती हैं कि देश-दुनिया के मानचित्र पर चतरा और झारखंड राज्य का नाम रोशन करना मेरा लक्ष्य है।वह अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता और कोच समेत सभी शुभचिकों को श्रेय दिया है।पिता जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता बिरजू तिवारी कहते हैं कि मैं बेटी मन्नत के साथ बेटे कार्तिकेय की रुचि के अनुरूप यथासंभव संसाधन उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं कर रहा हूं।मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मेरी बेटी मन्नत और कार्तिकेय देश-दुनिया में जिले और राज्य का नाम आने वाले दिनों में रोशन करेंगे।जिलावासी इस उपलब्धि पर गर्वान्वित है ।