वरीय संवाददाता,रांची।झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय युवा उत्सव 22 एवं 23 दिसंबर को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट एवं आड्रे हाउस के सभागार में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।राज्य स्तरीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ झारखण्ड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा किया गया। इस उत्सव में झारखण्ड राज्य के 24 जिलों से विभिन्न प्रतियोगिताओं के कुल 720 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।





युवा उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड राज्य के युवा एवं एनएसएस के अवार्डी को झारखण्ड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ( पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग) द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।





समापन समारोह के मुख्य अतिथि रांची के डीआईजी अनूप विरथरे, खेल निदेशक सुशांत गौरव ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ कमल कुमार बोस एवं धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक खेल मनीष कुमार ने किया।





कार्यक्रम को सफल बनाने में उप निदेशक साझा राजकिशोर खाखा, राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, उप निदेशक एनवाई के सर्वेन्द्र प्रताप सिंह , अवर सचिव राजेश कुमार तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, अभिषेक नंद,एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः दिवाकर, पुरषोत्तम, सुरभि, रोहित, अंकित, नवीन, दीक्षा, तनिष्क, अनिशा, रिकेष, निवेदिता, आकांक्षा सहित कई स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।