धनबाद।देश के 40 कोल ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया चालू होने वाली है।कोयला मंत्रालय से संकेत मिला है।पहले भी दो चरणों में आयोजित कोल ब्लॉक ऑक्शन ठंडा रहा है।इस बार कोयले की मांग बढ़ी है तो एक साथ 40 कोल ब्लॉक के ऑक्शन की तैयारी है।इसमे झारखंड समेत सभी कोयला बहुल राज्य।ओडिशा, छत्तीसगढ़,आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र आदि के कोल ब्लॉक शामिल होंगे।



अभी तक कोल ब्लॉकों की नीलामी में झारखंड के चकला, ब्रह्मडीहा, राजहरा, उरमापहाड़ी, जगेश्वर एवं खास जगेश्वर, गोंदुलपाड़ा, राउता, बुराखाप समेत कुछ कोल ब्लॉकों की नीलामी हो चुकी है।अभी भी कई कोल ब्लॉक हैं,जिनकी नीलामी होनी है।



कोल सेक्टर सूत्रों का कहना है कि इस बार झारखंड के अधिकतर कोल ब्लॉक ऑक्शन में आने की संभावना हैं। झारखंड के 22 कोल ब्लॉकों को नीलामी की सूची में शामिल किया गया था। पहले की योजना में उक्त कोल ब्लॉकों की नीलामी अप्रैल माह में ही होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण मामला फंसा। अब कॉमर्शियल माइनिंग यानी निजी कंपनियों को खनन के साथ-साथ कोयला बिक्री का भी अधिकार सरकार दे चुकी है।



कोल ब्लॉक रिजर्व



अशोक करकट्टा (नॉर्थ कर्णपुरा) 155.0



ब्रह़माडीहा (गिरिडीह) 5.0



बुंडू (नॉर्थ कर्णपुरा) 102.0



बुराखाप स्मॉल पैच (रामगढ़) 9.68



चकला (नॉर्थ कर्णपुरा) 76.05



चितरपुर (नॉर्थ कर्णपुरा) 222.43



कोरियाटांड़ (तिलैया) 97.03



गोंदुलपारा (नॉर्थ कर्णपुरा) 176.33



जयनगर (साउथ कर्णपुरा) 77.52



जगेश्वर एवं खास जगेश्वर(वेस्ट बोकारो) 84.03



लालगढ़ नॉर्थ (वेस्ट बोकारो) 27.04



लातेहार (औरंगा) 22.04



महुआगढ़ी (राजमहल) 305.95



नॉर्थ दहादू (नॉर्थ कर्णपुरा) 923.94



पतरातू (साउथ कर्णपुरा) 450.0



राजहरा नॉर्थ (डाल्टेनगंज ) 20.27



राउतास क्लोजड माइन (रामगढ़) 7.0



सेरेनग्रहा (नॉर्थ कर्णपुरा) 187.29



सीतानाला (झरिया) 100.9



उर्मा पहाड़ीटोला(राजमहल) 579.3



महुआमिलान (नॉर्थ कर्णपुरा) 101.24



तोकीसूद-2(साउथ कर्णपुरा) 127.69