झारखंड:सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार,नाटकीय ढंग से हुई घर से गिरफ्तारी
झारखंड:सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार,नाटकीय ढंग से हुई घर से गिरफ्तारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

तीनपहाड़।गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को फोन पर धमकी देने व सोहैल हुसैन हत्याकांड में शामिल व फरार चल रहे दिनेश पंडित को तीनपहाड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को नाटकीय ढंग से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 19 जून को रांगा थाना क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक में अपना इलाज कराने आए सोहैल हुसैन को बाइक पर सवार होकर पहुंचे कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोहैल की पत्नी ने रांगा थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी।
इस मामले में पंकज लाला, संदीप साह व राजेश साह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।थाना क्षेत्र के सकड़भंगा के दिनेश पंडित फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि सोहैल हत्याकांड के साथ साथ दिनेश पंडित पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को फोन पर धमकी देने के मामले में भी आरोपी है।उसके खिलाफ देवघर थाना में भी केस दर्ज है। इस मामले में दिल्ली से आई स्पेशल सेल ने भी आज आरोपी से पूछताछ की। इस मामले में जल्द ही इसको रिमांड किया जाएगा। दिनेश पंडित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने रात को ही उसके घर की रेकी कर ली थी,लेकिन रात को अंधेरा होने के कारण पुलिस ने नाटकीय ढंग से सिविल में पहुंच कर उसे सुबह गिरफ्तार किया। चर्चा है कि उसके इलाके में बिना उसके इजाजत के लोग टेंडर व ठीकेदारी भी नही कर सकते।दिलदार अपहरण कांड में पहली बार दिनेश का सामने आया था।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
