पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद। झारखंड होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार 22 सितंबर को धनबाद गांधी सेवा सदन में विशाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें झारखंड सहित अन्य राज्यों से एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।इसे लेकर एसोसिएशन ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया।
प्रेसवार्ता में संगठन के अधिवक्ता अभय कांत मिश्रा ने कहा कि होमगार्ड जवान पुलिस जवान की तरह ही काम करते है, लेकिन वे सुविधा इनको नही मिलती है। इनको काफी कम वेतन मिलती है। अब सरकार समान काम का समान वेतन देने की बात कर रही है,लेकिन पूरी काम ली जाएगी तब, ना तो पीएफ दिया जाता है न कोई सरकारी सुविधा। इस सभी की मांग को लेकर रविवार को सम्मेलन में आगे की रणनीति तय की जायेगी।





