प्रतिनिधि, हजारीबाग।शहर की हृदयी स्थल के नाम से जाना जाने वाला सात झीलों की श्रृंखला पहले से कहीं अधिक आकर्षक हो गई है। यहां बड़ी और मुख्य झील के चारों ओर लगभग ढाई किमी की परिधि में रंग-बिरंगी लाइटनिंग की गई है। वह अपने आप में अद्भुत है।
बता दे की जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से यह विद्युत सज्जा की गई है। इसमें करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इस विद्युत सज्जा ने झील की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है।लाइटनिंग की वजह से यहां सुबह-शाम सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ने लगी है। खासकर इन दिनों अन्य जिले से भी लोग हजारीबाग के कई पर्यटन स्थलों के साथ-साथ रंगबिरंगी सुंदर झील परिसर का दीदार करने पहुंच रहे हैं।





