प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 2 क्वार्टर नंबर 32 एल-4 निवासी टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर सह टाटा स्टील कोक प्लांट के कर्मचारी शशिभूषण पिंगुवा के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की देर रात्रि लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को मिली। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी कर्मचारी को मोबाइल पर फोन कर दी। पता चला कि भुक्तभोगी टाटा स्टील कर्मी परिवार समेत नया साल मनाने के लिए उड़ीसा के पुरी गए हुए हैं। साथ ही घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मगर अभी यह बता पाना मुश्किल है कि घर से कितने की चोरी हुई है।
बताया जा रहा है कि चोरी लाखों की हुई है। पुलिस जब मकान के अंदर गई तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और सभी सामान बिखरे पड़े हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





