विशेष संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने 3 मार्च 1932 को पहली बार संस्थापक दिवस समारोह मनाया था। जिसकी परिकल्पना सबसे पहले डीएम मदन ने की थी। शुरुआत से ही इस समारोह ने समग्र रूप से कंपनी के प्रति व्यापक वफादारी के साथ विभागीय उत्साह भरने के पैटर्न का अनुसरण किया।
संस्थापक दिवस ने पूरे स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को उस दूरदर्शी की स्मृति के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। जिनकी आस्था और निर्णय, ऊर्जा और दृढ़ता के स्थाई गवाह इसकी परिधि में मौजूद वर्क्स और जमशेदपुर शहर हैं। मगर यह दुखद के साथ-साथ दिलचस्प भी है कि सन 1939 में जब पूरा देश हमारे संस्थापक की शताब्दी समारोह में उत्साहपूर्वक व्यस्त था।जमशेदपुर में 3 मार्च को श्रमिक संघ द्वारा पैदा की गई गड़बड़ी के कारण कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका था। जिसके बाद अगला महत्वपूर्ण वर्ष 1958 था। साथ ही यह टाटा स्टील की स्वर्ण जयंती का वर्ष था।
देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी थे। स्वर्ण जयंती समारोह 1 और 2 मार्च 1958 को आयोजित हुआ। वहीं प्रधानमंत्री नेहरू एक दिन पहले 2 मार्च को ही संस्थापक दिवस देखे बिना वापस लौट गए। हमेशा की तरह 3 मार्च 1958 को संस्थापक दिवस समारोह में झांकियों का काफिला दिखा। ये झांकियां श्रमिकों द्वारा कई दिनों के श्रम का परिणाम थी। रंग बिरंगी, सरल और आकर्षक झांकियों ने सड़क पर कतार में खड़ी भीड़ से भरपूर तालियां भी बटोरी। जबकि 1967 डायमंड जुबिली वर्ष था और संस्थापक दिवस समारोह हमेशा की तरह समय की कसौटी पर खरा भी उतरा। 1982 में टाटा स्टील कंपनी 75 साल की हो गई। इस दौरान संस्थापक दिवस समारोह प्लेटिनम जुबली समारोह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुख्य अतिथि थी।
टाटा स्टील ने 1989 में जेएन टाटा की 150वीं जयंती मनाई। इस साल के संस्थापक दिवस को अभी भी टाटा स्टील के इतिहास में सबसे दुखद दिन माना जाता है।क्योंकि आग लगने की एक हादसे ने कई लोगों की जान भी ले ली थी। संस्थापक दिवस शुरू होने के बाद पहली बार 1990 में संस्थापक दिवस समारोह नहीं मनाया गया। वहीं 2004 में संस्थापक की मृत्यु और जेआरडी टाटा तथा नवल टाटा की जन्म शताब्दी थी। समारोह में सभी महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।2007 शताब्दी वर्ष था और इसी साल कोरस टाटा स्टील का हिस्सा भी बना। साथ ही फिलिप वरिन और जिम लेंग जैसे वरिष्ठ कोरस अधिकारी संस्थापक दिवस समारोह में शामिल हुए।





