प्रतिनिधि,जमशेदपुर।टाटानगर रेलवे स्टेशन में हमसफर एक्सप्रेस से यात्रा करने पहुंची आदित्यपुर निवासी वृद्ध यात्री जया नाथ गुरुवार एस्केलेटर पर चढ़ने के दौरान गिर गई। जिससे उसे काफी चोटें भी आई है। वहीं सूचना पाकर वृद्ध यात्री को वाणिज्य अधीक्षक एसके सिंह के कार्यालय में लाया गया। जहां कर्मचारियों ने ही उसकी मरहम पट्टी कर प्लेटफार्म नंबर 4 पर व्हील चेयर से पहुंचाया। साथ ही उसे ट्रेन पर भी चढ़ाया गया।
बताया जा रहा है कि रेल यात्री की हालत देखकर अधिकारियों ने टाटानगर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाने के लिए भी कहा। मगर कर्मचारी ने उसकी हालत ठीक बताते हुए डॉक्टर को बुलाने से मना कर दिया। साथ ही कहा कि वे आराम से यात्रा कर सकती है। जिसके बाद यात्री जया नाथ हमसफर एक्सप्रेस से हावड़ा के लिए रवाना हुई।





