प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार टुसू पर्व और मकर सक्रांति को लेकर सोनारी स्थित खरकाई नदी दोमुहानी घाट का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने कई स्थानों पर गंदगी देखकर वहां उपस्थित जमशेदपुर अक्षेस विभाग के पदाधिकारियों को आने वाले टुसू व मकर पर्व को ध्यान में रखते हुए घाटों की समुचित सफाई कराने का निर्देश भी दिया। साथ ही सांसद ने पदाधिकारियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि आगामी 15 जनवरी से पूर्व इनके अलावा अन्य सभी घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की बात भी कही। जिससे श्रद्धालु टुसू और मकर पर्व के दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से स्नान- ध्यान कर सूर्य भगवान की पूजा कर सकें। जबकि सांसद विद्युत वरण महतो ने उक्त कार्य के लिए जिले के उपायुक्त को एक पत्र भी समर्पित किया था। जिसमें जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि इस प्रकार के सभी स्थानों जहां पर श्रद्धालु पूजा करते हैं वहां की समुचित साफ सफाई अत्यंत आवश्यक है।





उन्होंने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा हुआ झारखंड का यह महान पर्व है। इसके अलावा पूरे देश के लोग भी इस दिन श्रद्धा और निष्ठा से नदियों में स्नान करते हैं। जिसके बाद सूर्य की पूजा करने के बाद ही लोग पीठा-मुड़ी, दही-चूड़ा और तिल आदि ग्रहण करते हैं। वहीं उपस्थित पदाधिकारी महिला सीटी मैनेजर ने सांसद को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त नदी के घाट और जलाशयों की समुचित सफाई की जाएगी। इसके अलावा सांसद ने स्वर्णरेखा परियोजना के खरकाई नहर प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, बांध प्रमंडल चांडिल के मुख्य अभियंता गोपाल के साथ साथ गालूडीह बराज के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार सिंह को भी खरकाई, स्वर्णरेखा और गालूडीह नदी में 15 जनवरी से पूर्व संध्या तक समुचित जल छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। ताकि नदियों का जलस्तर ठीक रहे और नहाने के लिए श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।





मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, महामंत्री नारायण प्रसाद, वरिष्ठ नेता सुदीप चौधरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रशमी भरद्वाज, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, मंत्री रासबिहारी प्रसाद, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुशील हेसा, मंत्री सुजीत आदित्य, कार्यालय मंत्री बिराज दे, डॉ दीपक घोष, डॉ दुलाल कर्मकार, मनोज केराई, मिडिया प्रभारी नीरज प्रसाद, राहुल सिंह, विनोद सिंह, भोला सिंह, संजय महतो, सोनाराम हेंब्रम, सुनील राय, मृत्युंजय सिंह, देव राज, राजकुमार पटनायक, मुक्ति दा, अरुण सिंह मुंडा, कृष्णा, सुधीर गोराई, लक्षमण गोप, बनमाली सिंह मुंडा, देवाशीष धीवर, राहुल प्रसाद, विक्की प्रसाद, अजय चौधरी, संतोष कर्मकार, विकास कुशवाहा, विजय सिंह, मोहन प्रसाद, राजकुमार प्रसाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।