प्रतिनिधि,जमशेदपुर।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी स्थित दोमुहानी में झारखंड कला केंद्र द्वारा आयोजित टुसू पर्व के मौके पर दो दिवसीय पारंपरिक मुर्गा पाड़ा का आयोजन 13 और 14 जनवरी को हुआ।
इस दौरान मुर्गा लड़ाई में लाखों के दांव भी लगे। वहीं मुर्गा लड़ाई देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उम्र पड़ी थी। 30 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक का दांव खिलाड़ियों ने लगाया। जिसमें कई नामी-गिरामी हस्तियां भी शामिल थी। जीतने वालों के चेहरे खिले हुए थे। जबकि हारने वाले खिलाड़ी मायूस दिखे। वहीं सुबह से लेकर देर शाम तक मुर्गा लड़ाई का यह खेल चलता रहा। मौके पर झामुमो नेता युग कुमार दास, पीके राय समेत झारखंड कला केंद्र के सदस्य मौजूद थे।





