प्रतिनिधि,जमशेदपुर। टेल्को थाना अंतर्गत संडे मार्केट के पास बीते मंगलवार की रात्रि गस्ती वाहन पर पथराव और बिरसानगर स्थित टुसू पर्व के कार्यक्रम में हंगामा करने की घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में छापेमारी कर आरोपी बिरसानगर जोन नंबर 4 निवासी सुकेश मुखी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन संख्या जेएच 05 डीएफ - 2654 को भी जब्त किया है।बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी भी कर रही है।





