रांची।झारखंड हेमंत सोरेन सरकार के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ० रामेश्वर उरांव ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों की हुई दर्दनाक मौत और पीड़ित परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र तथा यूपी सरकार के तानाशाही रवैये को दशार्ता है।
डॉ० उरांव ने सोमवार को कहा कि भाजपा की हुकूमत देश के लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है,अधिकारों को कुचल रही है,लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर तानाशाही को हावी नही होने देगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि किसानों पर भाजपाई अत्याचार को कोई भी देशवासी कभी भुला नही पायेगा।किसानों की हत्या करने वाले हत्यारों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
दूबे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खरी जिले में आंदोलनरत किसानों को वाहन से कुचलने की घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए एक शर्मनाक घटना के खिलाफ मौके पर जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रोकने और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये को दशार्ती है।
पार्टी के पूर्व प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा की हुकूमत ने अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत किसानों को रौंद दिया है, लेकिन भाजपा की हुकूमत देश के अन्नदाता के न्याय की लड़ाई लड़ने से नहीं रोक पाएगी। गांधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ० राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के साजिशकर्ता कौन है, वहां जो हुआ, वह असल में भाजपा की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश की डायर सरकार के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने की जरूरत है और पूरे उत्तर प्रदेश तथा देश को जलियावाला बाग जैसी त्रासदी से बचाने के लिए सभी लोग आगे आएं।





