प्रतिनिधि,बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापाचो गांव स्थित सीबीएसई से प्लस टू तक मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण अभियान चलाया। इस मौके पर छात्रों ने पेड़ लगाते हुए लोगों को जागरूक किया और उन्हे पौधारोपण के फायदे बताए। कैडेट्स ने कहा की वातावरण का ख्याल रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है और इस अभियान को चलाते रहने की शपथ ली।





प्राचार्य भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मनुष्य के अंदर उपकार, दया व मनुष्यता के भाव संचित होने चाहिए जो वृक्षों की भांति इस संपूर्ण धरा को परिवार समझकर हर तरफ अपनी छाया व कृपा प्रदान करें। कहा कि पौधरोपण पुण्य का कार्य है,इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। हम सभी को पौधरोपण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए उन पौधों की देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह वृक्ष का रूप धारण न कर ले।





एनसीसी शिक्षिका प्रीती प्रभा कुमारी ने बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया।इसके बाद पौधरोपण का कार्यक्रम शुरु हुआ,जिसमें आम, नींबू, नीम जैसे अनेक पौधों को लगाया गया। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, बिमल किशोर, सौरव सिन्हा, कुलदीप पासवान पूनम कुमारी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।