प्रतिनिधि,सिंदरी। धनबाद जिला डेकोरेटर एसोशिएशन सिंदरी शाखा में बृहस्पतिवार को एक आम सभा का बैठक सिंदरी शाखा के ऑफिस में किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता गुणा राम गोस्वामी ने किया। इस बैठक में ग्रीनकार्ड का वितरण किया गया है। इस कार्ड का उद्देश्य है मेम्बर्स के आपसी लेनदेन के लिए लाया गया है। इस मीटिंग में उपस्थित होनेवालों में अध्यक्ष अमीत कुमार शर्मा, सचिव परितोष कुमार, कोषाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, जितेंद्र शार्खेल, एच एन सिन्हा, रंजीत गोराई, जितेन गोराई,देव कुमार महतो, अजीत महतो, भरत मंडल, बापी मुखर्जी, विकास मंडल, समलाल हेमर्म, अजय गोस्वामी, परेश गुहा ठाकुरता, हरदयाल सिंह, राजू पाल, बबलू महतो, रघु कर्मकार और सभी सम्मानित साथियों ने सभा में उपस्थित दर्ज कराई।