प्रतिनिधि,रामगढ़।बुधवार को डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय,सुकरीगढ़ा,लारी,रामगढ़ के बहुउद्देशीय सभागार में क्रिसमस गैदरिंग के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम डाॅ एस राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मातृ संस्था जन आकांक्षा के सचिव मणिकांत सिन्हा, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव कुमार राणा एवं सभी शिक्षकों के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव कुमार राणा ने ईसा मसीह की जीवनी की चर्चा के साथ ईसा मसीह के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर सहायक प्राध्यापक नयन कुमार मिश्रा, मो. परवेज अखतर, डॉ. अशोक राम कार्यक्रम पदाधिकारी), संजु उरांव डी. एल. एड. के व्याख्याता मुरारी कुमार दूबे, राजेश महतो, बाबूचंद प्रसाद, बाबूलाल महतो (शारीरिक शिक्षक), सुलेखा कुमारी तथा बी.एड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।





