वरीय संवाददाता
रांची। अग्रवाल युवा सभा, रांची द्वारा पहली बार अग्रवाल क्रिकेट लीग, सीजन-एक का आयोजन 12, 13 व 14 जनवरी को मेकाॅन क्रिकेट ग्राउंड में होगा। इस आयोजन में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है।जिसके 8 टीम ओनर्स हैं। कुल 96 खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मैदान पर खेलेंगे। खिलाड़ियों का चयन बिडिंग के माध्यम से किया गया है। सभी खिलाड़ियों को ए, भी व सी श्रेणी में बांटा गया है, ताकि हर टीम सरल प्रक्रिया से खिलाड़ियों का चयन कर सके।
इस कार्यक्रम का संयोजक आशीष अग्रवाल (जीमी), दीपक गोयनका, उमंग सुल्तानिया को बनाया गया है।संस्था के स्पोर्ट्स डायरेक्टर अभिषेक जालान (बिटली) हैं। अरुण पोद्दार एवं शुभम मोदी उनका सहयोग कर रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष सौरव बजाज, सचिव रोहित सरावगी, कोषाध्यक्ष शुभम लोहिया के साथ अग्रवाल युवा सभा के सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है।उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी रौनक झुनझुनवाला एवं अमित प्रकाश बजाज ने दी।





