प्रतिनिधि,मनिका।मनिका थाना परिसर में डीएसपी दिल्लु लोहार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से एंबुलेंस में शराब भरकर बिहार ले जाया जा रहा है।





सूचना के बाद मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, मनिका सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय एवं पुलिस बल के जवान थाना क्षेत्र के नामुदाग इमली के पास वाहन जांच लगाया,जिसमें एंबुलेंस से शराब ले जाते वाहन को जप्त कर ली गई एवं एंबुलेंस को एक्सकोट कर रहे इको स्पॉट कार को भी जप्त कर लिया गया,जिसमें तीन लोग को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसे आज दिन शनिवार को लातेहार जेल भेज दिया गया। जप्त शराब में नाइट गर्ल की फुल बोतल 1020 पीस है। शराब तस्करी में जुडे़ और लोगों को मनिका पुलिस प्रशासन चिन्हित कर रही है।