प्रतिनिधि,टंडवा(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के रक्सी गांव में अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उत्तम साहू व संचालन सचिव चंद्रदेव साहु ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दानबीर भामाशाह की प्रतिमा में माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित एवं केक काटकर कर किया गया।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू,विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष जीवलाल साहू,सचिव विद्या सागर , जिप सदस्य देवनंदन साहू,देवंती देवी, बनवारी साहू व अमित साहू शामिल हुए।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।हमारे पूर्वज भामाशाह ने मुगल शासकों से देश की आजादी के लिए तीन हजार स्वर्ण मुद्राएं दान में दे दिया था,लेकिन देश के इतिहासकारो ने दानबीर भामाशाह की इतिहास के पन्ने पर जगह नही दिया है।उन्होंने कहा कि रक्सी गांव के लोग बधाई के पात्र है,जिन्होंने गांव व समाज को जगाने का प्रयास किया है।
बनवारी साहू ने कहा कि जिस तरह हमारे पूर्वज भामाशाह ने धन दान में देकर मुगलों से देश आजाद कराया था।उसी तरह चतरा लोकसभा वासियो के समक्ष स्थिति विकट बनी हुई है।चतरा लोकसभा को बिहारियो ने गुलाम बना रखा है,जिसे वोट देकर आजादी दिलाया जा सकता है।उन्होंने स्थानीय सांसद चुनने की अपील की।
जिवलाल साहू ने कहा कि पूरे जिले में भामाशाह की प्रतिमा स्थापित व जयंती मनाई जा रही है,जिससे सामाजिक जागरूकता को दर्शाता है।उन्होंने जयंती के बहाने सरकार से सरकारी जयंती मनाने की मांग पर जोर दिया।अमित साहू ने समाज के लोगो को आगामी 28अप्रैल को चतरा में आयोजित भामाशाह महोत्सव में भाग लेने की अपील किया।
इसके पूर्व टंडवा प्रखंड मुख्यालय में भी जयंती मनाई गई।इस मौके पर चन्द्रदेव साहू, मनोज साव, महाबीर साव, वीगन साव, सुगन साव, राजेन्द्र साव,जयप्रकाश साहू, शंकर कुमार, महाबीर राणा,अरुण सिंह,सुषमा देवी, उषा देवी,सुनैना देवी,झालिया देवी,बेबी देवी,खुशबू,सुनीता,मंजू देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





