प्रतिनिधि,कुजू। सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा परियोजना स्थित खुली खदान का रांची मुख्यालय से आए डी डी एम एस हनुमंत राव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद तोपा परियोजना के खान प्रबंधक एम के सिंह, सेफ्टी ऑफिसर स्वाधीन कुमार, नीलेश कुमार से खदान के संबंध में जानकारी लेते हुए खनन कार्य के दौरान सुरक्षा के बारे में पूछताछ की। साथ ही आग को फैलने से रोकने के लिए परियोजना प्रबंधन द्वारा किए गए सुरक्षा उपायों की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा नियमों का हर हाल में पालन करते हुए खनन कार्य करने की बात कही। साथ ही काली मंदिर के निकट खनन किए गए स्थल को बंद करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व उन्होंने कुजू क्षेत्र के एसओ सेफ्टी संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में खुली खदान के पूरे नक्शा का अवलोकन किया। मौके पर रामप्रसाद बेदिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।





