द प्रेस क्लब ऑफ देवघर ने दिवंगत पत्रकार रवि प्रकाश को दी श्रद्धांजलि





सूचना भवन सभागार में आयोजित शोक सभा में जुटे जिले के पत्रकार सहित सभी संगठन के प्रतिनिधि





पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,देवघर।पेशेंट एडवोकेट एजुकेशनल अवार्ड से सम्मानित बीबीसी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में अभूतपूर्व योगदान देने वाले दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के बैनर तले स्थानीय सूचना भवन सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान दर्जनों पत्रकार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठन के लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और उनकी तस्वीर को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।





इस दौरान मौके पर पत्रकार जयदीप तिवारी की माता और वरिष्ठ पत्रकार बरुन राय के दिवंगत पिता को भी श्रद्धांजलि दी गयी।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती के साथ ही कांग्रेस नेता रवि केसरी,भाजपा नेता पंकज सिंह भदौरिया,सचिन सुलतानिया,रूपा केसरी, आशीष दुबे,अंग्रेज दास, चंद्र शेखर खवाड़े, जेएमएम नेता सुरेश शाह, सूरज झा, संतोष पासवान , पवन टमकोरिया के साथ ही द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के उपाध्यक्ष अनल मिश्रा, रंजीत कुमार, सचिव राजेश किशोर, कोषाध्यक्ष अरुण केसरी, सह कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार यादव, वरिष्ठ पत्रकार शत्रुघ्न प्रसाद, संजीत मंडल,जेम्स कुमार नवाब, विजय राय, राकेश रंजन , अनंत कुमार झा, जीतन कुमार , दीपनारायण दुबे, मनीष दुबे, मनीष पाठक, राजा कुमार, बबलू शाह, कुलवंत कुमार, अजय यादव, बैधनाथ यादव, विकाश कुमार, संजय यादव, अनिता चौधरी, राजकुमार शर्मा, विनय देव, अजय राणा ,प्रशांत कुमार भोलू, डीके राणा, अजय राणा, सुनील कुमार, राकेश वर्मा, प्रेम रंजन झा, महिमा देवी, अंजनी देवी के अलावा जिले के तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।