प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में रविवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो ने डुमरी विधानसभा अंतर्गत कई जगहों पर आयोजित ईद मिलन समारोह में भाग लिया।डुमरी के मुस्तफा नगर समदा मदरसा में भी ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें सबसे पहले दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो का परिचय प्राप्त किया गया। साथ ही लोगों ने उन्हें हर स्तर पर सहयोग करने की बात कही।
वहीं अखिलेश महतो ने भी कहा कि वे अपने पिता के कार्यों को हमेशा आगे बढ़ायेंगे और उनके नक्शे कदम पर चलकर सभी को साथ लेकर चलेंगे।इस दौरान सभी लोगों ने इफ्तार पार्टी का भी आनंद लिया और अल्लाह से क्षेत्र की उन्नति एवं विकास की दुआ मांगी।
इस दौरान झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार महतो उर्फ़ राजू महतो बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो राजकुमार पाण्डेय, कारी बरकत अली, सदर सफीर उद्दीन अंसारी, जाकिर हुसैन, सदाकत अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, पसस जमालुद्दीन अंसारी, सफीक अंसारी, रज्जाक अंसारी, रेयाज अंसारी, हाजी उस्मान अंसारी,रफीक अंसारी, शंकर महतो, पंकज महतो, देवेन्द्र महतो, जमाल अंसारी, मिथलेश महतो, बासुदेव महतो, महबूब अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, शकील अंसारी आदि उपस्थित थे।





