धनबाद।घरवालों के साथ त्योहार मनाने की उत्सुकता कहें या फिर कोरोना के डर को हराने का आत्मविश्वास कहें।दीपावली और महापर्व छठ पर अपने घर पहुंचने की बेकरारी सातवें आसमान पर है।ट्रेनों की बुकिंग में लोगों का उत्साह साफ देखाई दे रहा है। बड़े शहरों में रहने वाले धनबाद के लोगों ने तीन महीने पहले ही धनबाद आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें बुक करा ली हैं।दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, गुजरात और पंजाब सहित अन्य राज्यों से धनबाद आनेवाली ट्रेनें दीपावली के पहले से छठ तक बुक हो चुकी हैं।सभी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का बोर्ड लटक रहा हैं।





पिछले दो वर्षों से दीपावली और महापर्व छठ के उल्लास कोरोना वायरस की भेंट चढ़ गया था।इस बार 24 अक्तूबर को दीपावली है। 28 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू हो रहा है।बाहर रह कर कामकाज करने वाले धनबाद के लोगों ने 120 दिन पहले से ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी थी। इसी का परिणाम है कि अक्तूबर में दिवाली से पहले धनबाद आने वाली लंबी दूरी की अमूमन सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में शादी-विवाह के लग्न का असर नवंबर माह में भी देखा जा रहा है।





जानें दिवाली-छठ के दौरान ट्रेनों की स्थिति



12302 नई दिल्‍ली-हावड़ा राजधानी एक्‍सप्रेस: 20 से 28 अक्‍तूबर के बीच 24 अक्‍तूबर को छोड़ हर दिन वेटिंग





12312 कालका-हावड़ा कालका मेल: 19 से 28 अक्‍तूबर तक स्‍लीपर में वेटिंग, थर्ड ऐसी में पूरे अक्‍तूबर जगह नहीं





12330 आनंद विहार-सियालदह संपर्कक्रांति: दिवाली और छठ में 19 और 26 अक्‍तूबर को चलेगी। दोनों दिन सभी श्रेणी में वेटिंग





12380 अमृतसर-हावड़ा जालियावाला बाग एक्‍सप्रेस: 23 और 30 अक्‍तूबर को चलेगी, दोनों दिन जगह नहीं





12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्‍सप्रेस: 20, 23, 27 और 30 अक्‍तूबर को चलेगी। हर दिन वेटिंग





12382 नई दिल्‍ली-हावड़ा पूर्वा एक्‍सप्रेस: पूरे अक्‍तूबर ट्रेन में जगह नहीं है





12372 बीकानेर-हावड़ा एक्‍सप्रेस: 20 और 27 अक्‍तूबर को चलेगी। दोनों दिन स्‍लीपर व ऐसी की सभी सीट बुक हो चुकी है





12937 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्‍सप्रेस: अक्‍तूबर और नवंबर में किसी भी दिन सीट खाली नहीं है





12941 भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्‍सप्रेस: अक्‍तूबर और नवंबर में हर श्रेणी की सीट बुक हो चुकी हैं





19613 अहमदाबाद-कोलकाता एक्‍सप्रेस: 19 और 26 अक्‍तूबर को चलेगी। दोनों दिन वेटिंग





12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्‍सप्रेस: 20, 24 व 27 को चलेगी। तीनों दिन सभी श्रेणी में वेटिंग





12322 मुंबई-हावड़ा मेल: 16 से 29 अक्‍तूबर तक हर दिन वेटिंग है





13152 जम्‍मू-कोलकाता जम्‍मूतवी एक्‍सप्रेस: दीपावली के पहले सभी श्रेणी में वेटिंग





13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्‍सप्रेस: 18 से 27 अक्‍तूबर तक ट्रेन के किसी क्लास में जगह नहीं





13426 सूरत-मालदा टाउन एक्‍सप्रेस: अक्‍तूबर से नवंबर तक हर दिन, सभी श्रेणी में सीट फुल





17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्‍सप्रेस: 8 अक्‍तूबर से 25 अक्‍तूबर तक वेटिंग





17005 हैदराबाद-रक्‍सौल एक्‍सप्रेस: 20 और 27 अक्‍तूबर को चलेगी, दोनों दिन सीट खाली नहीं





12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस: 14 से 28 अक्तूबर तक जगह खाली नहीं मिल रही है





12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस: 10 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक किसी श्रेणी में सीट नहीं





12495 बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस: 20 और 27 अक्तूबर को चलेगी। दोनों दिन सीट बुक





दीपावली बाद बिहार की ट्रेनों में जगह नहीं



दीपावली के बाद से छठ तक धनबाद से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट बुक हो चुकी हैं। 17005 हैदराबाद-रक्‍सौल एक्‍सप्रेस में 22 और 29 अक्‍तूबर को चलेगी। दोनों दिन उत्तर बिहार जाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इसी तरह 18105 राउरकेला-जयनगर एक्‍सप्रेस दीपावली के बाद 26 और 28 अक्‍तूबर को चलेगी। दोनों दिन इस ट्रेन में सीट खाली नहीं है। 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्‍सप्रेस 24 और 27 अक्‍तूबर को चलेगी। इसमें भी सभी श्रेणी में वेटिंग है। 15027 रांची-गोरखपुर मौर्य एक्‍सप्रेस में 21 से 28 अक्‍तूबर तक जगह नहीं मिल रही है।