प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगजनों का मान बढ़ाया : सांसद प्रतिनिधि





प्रतिनिधि,चतरा। टंडवा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को एडीआईपी योजनान्तर्गत चिन्हित 25 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। केन्द्रीय अधिकारिता व न्याय मंत्रालय भारत सरकार के तहत उपायुक्त के पत्रांक 175 दिनांक 7/2/23 के आलोक में प्रखंड कार्यलय सभागार में शिविर का आयेजन कर पूर्व से मूल्यांकित दिव्यांगजनों को आवाश्यक सामग्री सहायक उपकरण के रुप में दिया गया।





कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, जिला परिषद सदस्य सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथू महतो, जिला परिषद सदस्या टंडवा उतरी देवंती देवी,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी एवम जिले से प्रतिनियुक्त कृत्रिम अंग विशेषज्ञ चंद्रमौली पांडेय उपस्थित थे।





सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने बताया कि यह सबसे कल्याणकारी कार्य है।दिव्यांग की सहायता दुनिया का सबसे पुण्य कार्य है। प्रधानमन्त्री मोदी जी ने आज दिव्यांगजनों का सम्मान बढ़ाया है। यह सामाजिक अधिकारिता व न्याय मंत्रालय की महत्वपूर्ण कार्य योजना है।





बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव ने छूटे हुए दिव्यांगों के लिए जल्द पुनः शिविर का आयेजन कर उपकरण उपलब्ध कराने की बात कहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथू महतो कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के सभी दिव्यांग की सूची मूल्यांकन हेतु उपलब्ध कराने के लिए अपने प्रवेक्षको को निर्देश दिया।





जिन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिया गया उनमें मुख्य रुप से शोभा कुमारी, आदित्य कुमार, शान्ति देवी, कदम कुमारी, जमीला खातून, नन्द किशोर महतो व अन्य को दिया गया। मौके पर कृत्रिम अंग विशेषज्ञ चंद्रमौली पांडेय, चिरंजीवी बैरा, कौशलेश साहु, समाज कल्याण प्रवेक्षिका चंद्रावती नायक, कुमारी अंजु,अजमेरी खातून व दिव्यांग जनों के साथ आए माता,पिता व सहयोगी उपस्थित थे।