प्रतिनिधि,दुमका। पर्यटन,कला संस्कृति,खेल कूद एव युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) हेतु बालक एव बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के सुयोग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन कमार दुधानी फुटबॉल स्टेडियम दुमका में शुरू हुआ,जिसमें दुमका के अलावे पाकुड़,साहेबगंज, जामताड़ा, गोड्डा , देवघर,धनबाद ज़िले के खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट एव स्किल टेस्ट मे भाग लिया। बैट्री टेस्ट अन्तर्गत ऊंचाई, वजन,30 मीटर ,10 मीटर, 6×6 सटल रनिंग, बॉल थ्रो,800 मीटर ,वर्टिकल जंप,स्किल टेस्ट के अंर्तगत ड्रिबलिंग,जैगलिंग ,बॉल कंट्रोलिंग, विथ बॉल रनिंग एंड टर्निंग,विथ बॉल जिग जैग मूवमेंट, मैच सिचुएशन गेम्स समेत कई तरह के टेस्ट लिए गए।वहीं दूसरे दिन प्रातः 8:00 बजे से ट्रायल शुरू हुआ। 19-20 अप्रैल-रामा साहू हाई स्कूल- गढ़वा। 24-25 अप्रैल - कर्जन स्टेडियम- हजारीबाग में ट्रायल होंगे।
उपर्युक्त स्थलों से चयनित खिलाड़ियों का अंतिम चयन प्रक्रिया 28 एव 29 अप्रैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी रांची में किया जायेगा। अंतिम रूप से चयनित(बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर चयन समिति के अध्यक्ष देव शंकर दास,उपनिदेशक साझा,देवेन्द्र कुमार सिंह, खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक,साझा , मो सलीम,आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा,अजय सुभाष तिर्की,आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र ,गिरिडीह, योगेश प्रसाद यादव, आवासीय एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र ,साहेबगंज,सतीश मिंज सहायक प्रशिक्षक आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र , गुमला उपस्थित रहे।
चयन में जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, दुमका सी.ओ.ई. तीरंदाज़ी कोच बी एस राव,सुमित कुमार मिश्रा,आवासीय तीरंदाजी कोच मोहन कुमार साहू, देवीधन टुडू,फुटबॉल कोच रीता मिंज, क्रीडा किसलय केंद्र कोच सुनील सोरेन, सुबोध बस्की, संजय हेंब्रम, समेत सेंटर ऑफ एक्सेलेंस तीरंदाजी एवम आवासीय बालक तीरंदाजी,आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र दुमका के प्रशिक्षओ का सराहनीय सहयोग रहा।





