पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।चौपारण प्रखंड में दुर्गा पूजा को लेकर चौपारण थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीओ सीमा कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया शंभू नारायण सिंह ने किया।बैठक में प्रखंड के कई बुद्धिजीवी,समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए और अपने क्षेत्र में होने वाली दुर्गा पूजा के बारे में जानकारी दी।
बीडीओ सह प्रभारी सीओ सीमा कुमारी ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारा के साथ मनाए। शांति, अमन, चैन क्षेत्र की विरासत है।थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने कहा कि प्रशासन की हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी और सभी दुर्गा पूजा समिति को प्रशासन के तरफ आदेश दिया गया कि सभी पंडाल मे सीसी टीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है और पंडाल के सामने अग्नि शमन यंत्र,महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंडाल के अंदर बैरिकैटिंग, पंडाल के अंदर वोलिंटियर की को रखना अनिवार्य है। खासकर बाइक के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था करना है।क्षेत्र के लोग अफवाहों से बचते हुए पर्व को हंसी खुशी माहौल में मनाए और आपसी वैमनस्यता और दूषित भावनाओं को भूलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का पर्व मनाए और क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को बनाए रखें। चौपारण प्रशासन की शराबियों पर रहेगी विशेष नजर।
बैठक में उप प्रमुख प्रीति गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, मुखिया अर्चना हेमरोम, जानकी यादव, सुनीता देवी, रेखा देवी,मोहन साव, कृष्णा रविदास,झापा मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, अभिमन्यु प्रसाद भगत, हेलाल अख्तर, रंजीत सिंह, विनोद सिंह, बिरेन्द्र राणा, समाजसेवी नागेंद्र कुशवाहा, महेश केसरी, टुन्नू बरनवाल,लालेश साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





