अलीगढ़।शादी का सीजन चल रहा हैं।कोई अपनी दुल्हनियां लेकर अपने घर लोटता है कोई बिना दुल्हनियां के घर लौटता है। कुछ ऐसा ही एक नशेड़ी दूल्हे के साथ हुआ है, जहां दूल्हे को शराब पीना महंगा पड़ गया।बारात में जैसे ही दूल्हे शराब के नशे में देखा तो दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। बारातियों को भी शादी में आना भारी पड़ गया,न नाश्ता मिला, न खाना और तो और एक कमरे में भूखे पेट रातभर बंधक बनकर रहना पड़ा।पुलिस के सामने 6 लाख रुपए लौटाने की रजामंदी के बाद बारातियों को मुक्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को क्वार्सी थाना क्षेत्र के केशव वाटिका में योगेंद्र सिंह की बेटी चांदनी और रामपुर जिले के मिलकराजपुर निवासी रमेश बाबू के बेटे रुपेंद्र कुमार की शादी थी, लेकिन बारात मुरादाबाद से आई थी। जयमाल के दौरान दूल्हे ने शराब पी रखी थी और उसने शादी के पहले ही दुल्हन के साथ अभद्रता कर दी।दूल्हे ने पहले दुल्हन को धक्का दिया और माला भी तोड़कर फेंक दी।इस पर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे समेत सारे परिजनों और बारातियों को बंधक बना लिया।

शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी अलीगढ़ की पूर्व महापौर शकुंतला भारती को हुई तो पुलिस को फोन कर इस मामले जानकारी दी।बारातियों के बंधक बनाने की सूचना पर क्वार्सी पुलिस मैरेज होम पहुंची।दोनों पक्षों को साथ बिठाया गया और दहेज के छह लाख रुपए वापस करने पर समझौता हुआ।इसके बाद बारातियों को वापस भेजा गया।एक व्यक्ति 6 लाख रुपए लेने के लिए मुरादाबाद गया। दूल्हा और परिजनों को रोककर रखा गया।

क्वार्सी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बारातियों को मुक्त कराकर भेजा जा चुका है।