प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। थाना क्षेत्र के दुआरी गांव स्थित रानी मैदान में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई,जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। इस बाबत दुआरी गांव के यूनुस अंसारी ने मारपीट को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही रियाज अंसारी,मुमताज अंसारी, मुकद्दर परवीन व रेहाना खातून को नामजद अभियुक्त बनाया है।





बताया गया कि पुरानी विवाद को लेकर इन लोगों द्वारा मजमा बनाकर अचानक रानी मैदान में हमला कर दिया गया।इस हमले में हबीब मियां के पुत्र मो. इस्लाम(38) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस्लाम को माथे में गंभीर चोट आई है,जिसका प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।इधर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रियाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।