वरीय संवाददाता
रांची। द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,महिलौंग द्वारा मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन राजा उलातू, नामकोम स्थित सरकारी मध्य विद्यालय, ककड़ा में किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ जांच कर मुफ्त दवाइयां दी गई।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.एसके निराला ने मरीजों को खान पान, रहन सहन की जानकारियां एवं हेल्दी रहने के टिप्स दिए। वहीं फिजिशियन डॉ.गणेश कुमार सिंह ने ठंड मौसम में सावधानी बरतने एवं ताजा भोजन करने की सलाह दी।
शिविर में शूगर,टाइफाइड,उच्च रक्तचाप,दमा,हाइड्रोसील,किडनी में स्टोन,लकवा आदि से पीड़ित मरीजों को महत्वपूर्ण परामर्श दिए गए।कई मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती एवं ऑपरेशन करने की सलाह भी दी गई।
शिविर को सफल बनाने में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी,छात्र क्लब चिकित्सक मंच के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,राजकिशोर राणा,द्वारिका हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एंटोनी किस्कू,महिला रोग विशेषज्ञ आर बाला,जनसंपर्क अधिकारी दिवा पासवान,सिस्टर प्रमिला कुमारी,मनोरंजन कुमार, मगदली भेंगरा,इंदू राम,प्रिंस राय, सुमन कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





