धनबाद जज मौत मामला: ऑटो चालक व सहयोगी की आज से शुरू की जाएगी वैज्ञानिक जांच
धनबाद जज मौत मामला: ऑटो चालक व सहयोगी की आज से शुरू की जाएगी वैज्ञानिक जांच <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

धनबाद।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की मौत के मामले में आज सोमवार को ऑटो चालक लखन वर्मा और सहयोगी राहुल वर्मा की वैज्ञानिक जांच शुरू होगी।जांच के लिए सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं।सोमवार से ब्रेन मैपिंग सहित अन्य जांच होगी और अंत में दोनों का नार्को एनालिसिस किया जाएगा। माना जा रहा है कि एक सप्ताह से 10 दिनों के अंदर सभी टेस्ट होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम छह दिसंबर को लखन और राहुल को लेकर गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी।आठ दिसंबर को दोनों को मेडिकल जांच के बाद अहमदाबाद साबरमती जेल से गांधीनगर एफएसएल ले जाया गया था।तीन दिन तक दोनों से सवाल-जवाब का सत्र चला। विशेषज्ञ और सीबीआई अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान दोनों की मनोवैज्ञानिक जांच की गई। मेडिकल जांच में दोनों को ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट के लिए फिट पाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक सबसे बाद में दोनों का नार्को एनालिसिस किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर लखन और राहुल की दूसरी बार गांधीनगर एफएसएल में जांच कराई जा रही है। इससे पहले हुई जांच में नार्को एनालिसिस को चकमा देते हुए आरोपी अपने बयान को बार-बार बदल रहे थे। सीबीआई दोनों के खिलाफ हत्या की धारा में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। साजिशकर्ताओं की तलाश में उनकी दोबारा जांच कराई जा रही है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

