प्रतिनिधि,बंदगांव। लाइव टीवी झारखंड के द्वारा बुधवार को बन्दगांव प्रखंड में मेरा भगवान नामक धारावाहिक की शूटिंग प्रारंभ की गई। मेरा भगवान धारावाहिक भगवान बिरसा मुंडा की अनोखी कहानी पर आधारित है।यह धारावाहिक अप्रैल माह में ट्राइब टीवी झारखंड में प्रसारित किया जाएगा।
इस धारावाहिक में झारखंड की नम्रता राज के अलावा उड़ीसा और बंगाल के कार्य कलाकार भी काम करेंगे।इस धारावाहिक की कहानी निर्देशन जितेंद्र ज्योतिषी, तकनीकी संपादन छायांकन सूर्य सिंह हेम्ब्रम का है। इस धारावाहिक का संयोजन सुशील कुमार डे,विनोद सिंह,रौशनी नाथ और विकास टूडू करेंगे।





