प्रतिनिधि, सिंदरी। बीआईटी सिंदरी में धात्विकी अभियंत्रण विभाग (मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग) द्वारा 5 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को किया गया। 17 से 21 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यशाला का शुरुआत लोहा बनाने की संकुलन प्रक्रिया (एएपीआईएम) से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गोपी शंकर थे।गोपी शंकर शेल बोकारो में अधिकारी हैं, जिन्होंने आयरन मेकिंग में सिन्टर प्रक्रिया के बारे में बताया ।
इसमें धतविकी विभाग के एचओडी डॉ. बी एन राय एवं संयोजक प्रोफेसर कीर्ति माधवी के साथ डॉ. ए. के. रजक, डॉ. नंद किशोर, डॉ. एस. हेंब्रम, डॉ. सुमित शर्मा, प्रोफेसर इजहार हुसैन, प्रोफेसर बाबुल दास शामिल तथा उपस्थित थे l





