नक्सलियों का फिर दिखाई देने लगा है खौफ, व्यवसायियों व ठेकेदारों से मांगी जा रही हैं रंगदारी
नक्सलियों का फिर दिखाई देने लगा है खौफ, व्यवसायियों व ठेकेदारों से मांगी जा रही हैं रंगदारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने अपनी आमद दर्ज कराई है।बीते दिनों कई जगहों पर नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाए है।शांति से जीवन-यापन कर रहे जिले के लोगों को एक बार फिर से अशांत करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। नक्सली संगठन एक बार फिर से व्यवसायियों, ठेकेदारों व अन्य समृद्ध लोगों को फोन कर रंगदारी की मांग कर रहे है। ऐसे में व्यवसाय करने वाले लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
जिले के सेन्हा थाना के अलावा अन्य कई इलाकों में भी नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर उपस्थिति का अहसास कराया है। नक्सली एक बार फिर से इस इलाके में सक्रिय होने लगे हैं।पिछले कुछ समय से लोहरदगा का इलाका नक्सल मामले में काफी शांत माना जा रहा था, लेकिन अब एक बार फिर से नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस इलाके को अशांत करना चाहते हैं। उग्रवाद प्रभावित इलाकों में विकास कार्य नक्सलियों की गतिविधियों के कारण धीमा पड़ गया है या फिर कई निर्माण कार्य बंद कर दिए गये हैं। नक्सली लगभग हर निर्माण कार्य में रंगदारी की मांग करने लगे हैं।
नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और नक्सलियों के संबंध में लोगों को जानकारी दी जा रही है। पुलिस बता रही है यदि कोई व्यक्ति नक्सलियों के बारे में सूचना देगा तो उसे इनाम दिया जायेगा और उसका नाम पता गोपनीय रहेगा।एक तरफ पुलिस नक्सलियों की तलाश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ नक्सली उसी इलाके में पहुंच कर पोस्टर चिपका कर चूहा-बिल्ली का खेल खेल रहे हैं। ऐसे में लोहरदगा में एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में विकास की गति धीमी होगी। लोग सुदूरवर्ती इलाकों में जाने से परहेज कर रहे हैं और व्यवसाय पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

