पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हज़ारीबाग। 76वें गणतंत्र दिवस पर नगर भवन में जिला प्रशासन के ओर से सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था,जिसमें अन्नदा महाविद्यालय के एनसीसी आर्मी विंग के तीन कैडेटों अंडर ऑफिसर मोहित कुमार,सार्जेंट आकाश कुमार और सार्जेंट भाग्यश्री को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ये उनकी असाधारण क्षमताओं और योगदान का प्रमाण है।उनका अनुकरणीय प्रदर्शन न केवल महाविद्यालय को गौरवान्वित करता है, बल्कि हमारे एनसीसी आर्मी विंग के कैडेटों की प्रतिबद्धता और क्षमता को भी दर्शाता है। उनके समर्पण,अनुशासन और दृढ़ संकल्प के लिए अन्नदा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नीलमणि मुखर्जी ने प्रशंसा की साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।





