पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कई मोहल्ले में डिप बोरिंग कर पाइप बिछाया गया है ताकि मोहल्ले वासियों को जल की उपलब्धता हो सके।इन पाइपों से जल की सप्लाई भी हो रही है।मगर नगर परिषद की लापरवाही कहें या भ्रष्टाचार या कुछ और।कई स्थानों पर ये पाइप सड़क पर धूल फांकते नजर आ रही है।





हम बात कर रहें है राज प्लस टू विद्यालय के पास डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन चौक की। यहां इस कदर पाइप बिछाया गया है जो सड़क के बीचों बीच है,इसे मिट्टी से न ही ढका गया है न ही सीमेंट से।ये चौक तीन मुहाना है।पाइप इस कदर सड़क के ऊपर है मानो पल भर में दुर्घटना घट जाय। तीन मुहाना होने के कारण ये पाइप खासकर मोटरसाइकिल वालों के लिए ये काल से कम नहीं है।और तो और रात में ये उखड़े पाइप में मोटरसाइकिल वालों को सीधे यमराज दिखते है।





आसपास के घर में रहने वाले लोगों के अनुसार कई बार दुर्घटना घट भी चुकी है। इसी रास्ते से दिन भर में सैकड़ों गाड़ियां चलती है,जिसमें कई पदाधिकारियों की भी होती है फिर भी उखड़े पाइप पर किसी का नजर नहीं पड़ती है।यहां तक कि वार्ड पार्षद की भी नजर नहीं पड़ती।अगर इस जगह पर दुर्घटना में किसी का पैर, हाथ टूट जाय या मौत हो जाय तो इसका जिम्मेदार कौन होगा,स्वयं या नगर परिषद। देखने वाली बात होगी आखिर इस पाइप की मरम्मती होगी कब,मगर स्थानीय लोगों को नगर परिषद के नए प्रशासक से काफी उम्मीदें हैं।