उत्तर प्रदेश का आगरा जिला ताजमहल की वजह से विश्व विख्यात है।यहां का पेठा भी अपने जलवे बिखेरता है।अब ताज की नगरी आगरा शहर में दीपावली पर अनोखी मिठाई देखने को मिली है।शहर के शाह मार्केट में बृजमोहन बृज भोग स्वीट्स दुकान पर ये मिठाई उपलब्ध है,इस पर सोने का वर्क लगाया गया है।दुकान मालिक उमेश कुमार का कहना है कि कुछ नई और अनोखी मिठाई बनाने की चाह मे इस प्रकार की मिठाई बनाई गई है।

उमेश आगे बताते है कि ग्राहक दुकान पर आकर पूछते थे कि भइया इस बार दीपावली पर नया क्या बना रहे हैं इसी लिए हमने ये मिठाई बनाई है।इस स्पेशल मिठाई को सोने के कलश और पेड़ा के रूप मे निर्माण किया है,जिसमे सूखे मेवे,केसर का इस्तेमाल किया है और पिश्ते की पुडिंग का इस्तेमाल किया है जिसको सोने के वर्क से लपेटा गया है।एक किलो मिठाई मे करीब 40 से 45 पीस आ जाते है।एक पीस की कीमत 751 ₹ है।

उमेश ने बताया कि इस मिठाई का लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिला एवं लोगों ने जमकर इसकी खरीदारी भी की है।शहर में पहली बार इतनी कीमती एवं अनोखी मिठाई की चर्चा होने से काफी संख्या मे लोग इस अनोखी मिठाई को देखने भी आ रहे हैं।