प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। बालूमाथ के नव पदस्थापित सीओ तृप्ति विजया कुजूर को प्रखंड उपप्रमुख कामेश्वर राम ने औपचारिक मुलाकात करते हुए गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।





इस मौके पर उपप्रमुख ने अंचल अधिकारी से जमीन संबंधित कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया,जिसपर अंचल अधिकारी ने कहा कि लंबित पड़े जमीन संबंधित मामले को जल्द निपटारा करने की मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।





इस मौके पर शिवनारायण साव,मंगल गंझू, महेंद्र प्रसाद साव, राजेंद्र प्रसाद साव,प्रदुम यादव,हरिहर साव, पवन प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।