प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। अंचल में पदस्थापित तमाम राजस्वकर्मियों के स्थानांतरण होने के पश्चात सोमवार को नव प्रतिनियुक्त राजस्व कर्मचारियों ने अंचल अधिकारी विजय कुमार दास के समक्ष सभी ने अपना-अपना योगदान दिया। बताया गया कि अंचल क्षेत्र में पड़ने वाले कुल 9 हल्कों में से 7 राजस्व कर्मचारियों क्रमशः अभय रंजन, इंद्र कुमार,कृष्णा प्रसाद दांगी,शिव कुमार मंडल, सर्वेश कुमार सिंह, अंबिका रजक एवं रोहित कुमार कार्यभार संभालेंगे। वहीं इसमें बचे दो हल्कों के लिए संबंधित कर्मचारियों को हीं अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा।





मौके पर सीओ श्री दास ने मौजूद राजस्वकर्मियों को पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिया।