नवनियुक्त प्रवक्ता को मॉर्निंग ग्रुप पंचायत ने किया स्वागत
कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा: खुर्शीद हसन रूमी
वरीय संवाददाता,रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी का चर्च कॉम्पलेक्स स्थित मॉर्निंग ग्रुप के द्वारा खुर्शीद हसन रूमी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मॉर्निंग ग्रुप के अध्यक्ष अकील उररहमान ने कहा कि खुर्शीद हसन रूमी हमारे बीच के जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उम्मीद है कि पार्टी ने इन्हें जो जिम्मेदारी दी है यह उस पर खरा उतरेंगे और यहां के लोगों की समस्याओं को निदान करने का काम करेंगे। वहीं समाज सेवी हाजी हलीमुद्दीन ने कहा के कांग्रेस पार्टी ने कुछ सोच समझ कर ही जमीनी नेता को प्रवक्ता बनाया है। इससे पार्टी को फायदा मिलेगा। श्री रूमी हम लोगों के बीच के आदमी हैं और हम लोग इनके साथ खड़े है। झारखंड की समस्याओं को यह अच्छी तरह से समझते हैं।
समाजसेवी विजय साहू ने कहा कि रूमी भाई कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं। हम इन्हें मुबारकबाद देते हैं। कांग्रेस ने सही कार्यकर्ता को प्रवक्ता बनाया है।
नवनियुक्त प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि हम मॉर्निंग ग्रुप के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने मुझे सम्मान देने का काम किया। उन्होंने आगे कहा के पॉलिटिकल पार्टियों के लाइफ में उतार चढ़ाव आता रहता है। हम 2024 लोकसभा चुनाव में जुट गए हैं। मेरी पहली कोशिश होगी कि वक्फ बोर्ड, मदरसा बोर्ड, उर्दू अकादमी, माइनॉरिटी फाइनेंस कमिशन बने। ताकि लोग जुड़ सके और सरकार की जो योजनाएं हैं इससे लोगों को फायदा मिल सके। कांग्रेस पार्टी सिर्फ पार्टी नहीं एक विचारधारा है। इस विचारधारा से लोग जुड़े हुए हैं। 2024 में कांग्रेस पार्टी झारखंड के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
इस मौके पर अकीलुर रहमान, हाजी हलीम,नेहाल अहमद, अब्दुल मन्नान, मुस्तकीम आलम,नफीस अख्तर,मो मीर,अतीक अहमद कुसु,अब्दुल खालिक नन्नू, मोहम्मद एजाज, मंजर मुजीबी, विजय साहू, आदिल रशीद, समर इमाम, मो. नसीम,मो. नईम, मो. यूनुस,परवेज़ आलम,मो. राजू, अताउर रहमान,मो. ईरशाद,हाजी सरफुल,समेत अन्य उपस्थित थे।





