पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ के समीप डुमरी बाईपास एनएच 19 पर बुधवार को स्कार्पियो के पलटने से उसमे बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगो की मदद से सभी को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।





घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार के रजौली से एक स्कार्पियो में सवार होकर कुछ लोग तिलक समारोह में शामिल होने दुर्गापुर जा रहे थे। इसी क्रम में उक्त स्थान के समीप स्कार्पियो का टायर बलास्ट होने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क में कई बार पलट कर सड़क में बने लोहे के डिवाइडर से टकरा कर रुक गई।इस दुर्घटना में डुमरखोरी नवादा निवासी सिकंदर सिंह (32) शंभू सिंह (30) संतोष कुमार सिंह 35 वर्ष पप्पू सिंह (35 वर्ष) निलेश कुमार सिंह (31) वर्ष ,सौरव सिंह (15) घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग वहा पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने सभी घायलों का इलाज करते हुए गंभीर रूप से घायल पप्पू सिंह को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सड़क में बने डिवाइडर से गाड़ी नहीं टकराती तो करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाती।