प्रतिनिधि,दुमका। नवोदय विद्यालय हंसडीहा दुमका में वर्ग 6 में नामांकन हेतु 29 अप्रैल को होने वाले प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी रेणुका तिग्गा की अध्यक्षता में प्लस टू जिला स्कूल,दुमका में केंद्राधीक्षकों के लिए शनिवार को ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया।





ब्रीफिंग सत्र में उपस्थित केंद्राधीक्षकों को सम्बोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रेणुका तिग्गा ने कहा कि सावधानी पूर्वक परीक्षा का संचालन कर हम प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कदाचारमुक्त सम्पन्न करा सकते हैं।





जिला शिक्षा पदाधिकारी रेणुका तिग्गा ने कहा परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में परीक्षा कार्य मे संलिप्त सभी लोगो की सामूहिक भागीदारी एवं जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। अपने जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक पालन कर हम त्रुटिरहित परीक्षा का सम्पादन कर सकते हैं।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल की अच्छी व्यवस्था एवं साफसफाई रहनी चाहिए। नवोदय विद्यालय हंसडीहा,दुमका के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने बताता की दुमका जिला के सभी 10 प्रखंड के लिए अलग अलग परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को 11:30 पूर्वाहन से 01:30 अपराहन तक संपादित होगी। सभी परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाय।





नवोदय विद्यालय हंसडीहा के परीक्षा प्रभारी विभास चन्द्र झा ने उपस्थित केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित सभी तकनीकियों को बारीकी से समझाया। परीक्षा प्रभारी विभास चंद्र झा ने कहा कि सभी केंद्राधीक्षक परीक्षा से पहले सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लें।मौके पर उपस्थित प्लस टू जिला स्कूल, दुमका के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ0 सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक ईमानदारी एवं सावधानी पूर्वक अपने दायित्वों को पूरा कर प्रवेश परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराए।





मौके पर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक भोला भारती,केन्द्र पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार चौधरी, विजय कुमार,प्रदीप कुमार साह,संजय कुमार,मनोज कुमार मिश्रा,यशवर्द्धन प्रसाद,अर्चना घोष, आलोक कुमार,नेहा भारती, सनद मोहन झा,मिनाक्षी प्रधान, विमल शंकर प्रसाद, संयुक्ता प्रियदर्शनी, जिला स्कूल,दुमका के संजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार दूबे एवं रघुनंदन मण्डल उपस्थित थे।