प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द निवासी तुलसी साव के पत्नी के कार्यक्रम हेतु राशन विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।ज्ञातव्य हो कि तुलसी साव की पत्नी निराशो देवी की मृत्यु विगत दिनों हो गई थी।विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे व पंचायत अध्यक्ष दिनेश प्रसाद के माध्यम से मृतक के परिजनों को श्राद्ध कर्म हेतु राशन उपलब्ध कराया गया।
विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि हर संभव मदद परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष दिनेश साव, महेश साव, अशोक साव , गुलाब साव , राजेश साव , सुरेश साव , डॉक्टर मोहन साव आदि लोग उपस्थित थे।





