प्रतिनिधि,दुमका। शहर के शिव पहाड़ मुहल्ला के समीप गिधनी पहाड़ी रोड में अवस्थित भारती अस्पताल में शुक्रवार को पेंशनर समाज तथा दादू स्टार क्लब के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 11:30 बजे नि:शुल्क स्वास्थ्य तथा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर पल्स जनरल फिजीशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा स्वास्थ्य तथा नेत्र जांच किया गया। शिविर में कुल लगभग7 0 व्यक्ति ने स्वास्थ्य तथा नेत्र जांच किया।
शिविर में झारखंड सरकार के समाज विभाग की पूर्व मंत्री डॉ.लुइस मरांडी, दुमका नगर परिषद् की पूर्व अध्यक्षा तथा भारती अस्पताल की एमडी अमिता रक्षित, पेंशनर समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर, दादू क्लब की टीम लीडर आर एन मिश्रा, सचिव तारणी प्रसाद कामत, मनोज कुमार मिश्रा, कुंदन झा, ब्रिटिश किस्कू, श्यामा देवी एवं अब्दुल रशीद आदि पेंशनर समाज के सभी सदस्य तथा दादू क्लब के मेंबर उपस्थित थे।





