प्रतिनिधि,चतरा। नगर पर्षद क्षेत्र के अंसार नगर दर्जी महल्ला स्थित मूसा मेमोरियल हाई स्कूल के निकट गुरुवार को यूएस पब्लिक स्कूल तथा स्थैतिक औषधालय चतरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में कुल 240 मरीजों का मुफ्त इलाज एवं दवा का वितरण किया गया।नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर जे एस होरो ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हबीब,अध्यक्ष फजलू रहमान,निदेशक अफसर खान,प्रिंसिपल शीश नैयर ,सैयद हबीब, मोहम्मद वसीम अकरम, अबू जेबी अख्तर ,मोहम्मद तोहिद ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में ज्यादातर महिलाओं ने उपचार कराया। महिला समस्या से लेकर बीपी, बुखार, दमा,खांसी निमोनिया से पीड़ित मरीजों ने इलाज कराया। डॉक्टर जेएस होरो ने बताया कि प्रत्येक माह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।





