पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,दुमका।नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कमिटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने की। कार्यक्रम में नेता जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।इस अवसर पर दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





सुनील सोरेन ने कहा कि नेता जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष का अनुपम उदाहरण है।आज भी उनका अदम्य साहस और जय हिंद का मंत्र हर भारतीय के हृदय में जोश भर देता है।उनका विजयी संकल्प हमें आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है।





भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वाभिमान और संघर्ष की पहचान थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने के साथ युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना जगाई। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।





कार्यक्रम में जिला महामंत्री पवन केशरी,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,मार्शल ऋषिराज टुडू,जिला मंत्री गुंजन मरांडी, अमिता रक्षित,निवास मंडल,दीप्तांशु कोचगवे,दीपक स्वर्णकार,युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल,मृणाल मिश्रा,अमन राज,दिनेश सिंह,ओम केशरी,कुश कुमार पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।