बदायूं।फिल्मों और कहानियों में आपने अक्सर देखा और सुना होगा कि प्यार में पागल नाग और नागिन का जोड़ा एक दूसरे के लिए जान देने के लिए तैयार हो जाते हैं।मगर वास्तव में क्या ये संभव है,क्या कोई नागिन अपने नाग की जान बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डाल दे।उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कुछ इसी तरह दावा किया जा रहा है।तहसील बिल्सी के गांव नगला डल्लू में राम दास ब्रजलाल मेमो इंटर कॉलेज के पास बनी समाधि पर एक नाग अपनी नागिन के वियोग में शव पर फन फैलाए बैठा है।
गांव वालों ने बताया कई सालो से एक नाग और नागिन का जोड़ा यहां रहता था,लेकिन आज तक नाग और नागिन के जोड़े ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।दो दिन से इस जोड़े के पीछे एक नेवला पड़ गया था।नेवला लगातार नाग पर हमला कर रहा था।नेवला जहां नाग को अकेला देखता वहीं उस पर हमला करना शुरू कर देता था,लेकिन नागिन नाग की रक्षक बनकर नेवले का सामना करती थी और नाग को नेवले के चंगुल से बचा लेती थी।दो दिनों तक यही सिलसिला चला।मंगलवार की शाम नेवले ने नागिन पर हमला करके मौत के दिया और पास बने एक समाधि पर ले गया।
जब नाग बिल से बाहर आया और जैसे हीं नागिन को खून से लथपथ देखा, वहीं अपना फन जमीन में मार-मार कर खुद को लहूलुहान कर लिया।इसके बाद नाग नागिन के वियोग में उसके शव को अपने मुंह से उठाकर इधर उधर पटाकने लगा। जिसने भी ये नजारा देखा वह दंग में रह गया।देखते ही देखते वहां क्षेत्र के लोग और राहगीरों की भीऐ लग गयी।ये नजारा देखकर सभी चकित थे।घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गांव वालों के मुताबिक ये नाग और नागिन का जोड़ा यहां बहुत समय से रहता था।लोग अक्सर इसे देखते थे, पर इसने कभी किसी को नुकसान नही पहुंचाया।एक नेवला दो दिन से नाग और नागिन दुश्मन बन गया था।नेवले ने नागिन को मार दिया।मंगलवार शाम को लोगों की निगाह इन पर पड़ी तो घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।





