प्रतिनिधि, रजरप्पा। नोएडा के भूटानी इंफ्रा कंपनी के बिहार-झारखंड के जोनल हेड शत्रुघ्न उपाध्याय और रीजनल हेड मुनेंद्र कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मंगलवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। कंपनी के झारखंड प्रभारी रंजीत कुमार पांडेय ने पूरी टीम की अगवानी की और रजरप्पा पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
इस दौरान कंपनी के कुल 24 सदस्यीय टीम ने मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मां भगवती से सुख-समृद्धि की कामना की। इस संबंध में भूटानी इंफ्रा कंपनी के झारखंड प्रभारी रंजीत कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 में हमारी कंपनी का झारखंड में कैसे विस्तार किया जा सके, इसे लेकर टीम के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर नीरज सिंह, राहुल कुमार, राहुल शशांक, सोनाली, कल्याणी, डॉ. नरेंद्र सिंह के अलावे गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा एवं भाजपा के गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव सहित कंपनी के कई लोग उपस्थित थे।





