प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव आजसू पार्टी प्रखंड कार्यालय में आज बुधवार को विशेष बैठक की जाएगी। बैठक में 30 अप्रैल को रांची में होने वाले न्याय मार्च आंदोलन में शामिल होने से संबंधित चर्चा की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी आजसू पार्टी हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो ने दी है। उन्होंने प्रखंड के तमाम आजसू कार्यकर्ताओं को बैठक में शामिल होने की अपील की है।