प्रतिनिधि,चतरा। आरएनएम कॉलेज हंटरगंज के पूर्व प्राचार्य सह सदर प्रखंड क्षेत्र के कमात गांव निवासी प्रो. अजय कुमार सिंह नहीं रहे। शुक्रवार की अपराहन लगभग 1:00 बजे उनका निधन हो गया। प्रो. अजय सिंह पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार वेल्लोर के अस्पताल में चल रहा था। वेल्लोर से लौटने के क्रम में रांची के आसपास रास्ते में ही उनका निधन हो गया। प्रो. अजय सिंह अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़कर गए हैं। प्रो. अजय सिंह शिक्षा के स्तंभ पुरुष थे, शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को बुलाया नहीं जा सकता। इनका संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित था। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक छा गया है।
श्री सिंह उदार, मृदु भाषी एवं एवं संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से शिक्षा जगत से जुड़े सभी वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया है। इनके बड़े पुत्र चंद्रकांत कमल चतरा महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। जबकि छोटे पुत्र सूर्यकांत कमल चतरा जिले में पत्रकारिता जगत का जाना पहचाना नाम है। प्रो. अजय सिंह की मृत्यु की सूचना के बाद शिक्षा जगत में शोक की लहर है। उनके पैतृक गांव कमात में भी शोक की लहर है। प्रो. अजय के पुत्र चंद्रकांत कमल व पत्रकार सूर्यकांत कमल ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके पैतृक गांव कमात में अंतिम संस्कार किया जाएगा।





