प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख ममता कुमारी एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडे के द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व में लिए गए प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया।साथ ही बैठक में लगातार अनुपस्थित रह रहे पदाधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलने से असंतुष्ट समिति के सदस्यों ने चतरा उपायुक्त से कार्यवाई के लिए प्रस्ताव लिया गया।
इसके अलावा संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा बैठक में भाग नहीं लिए जाने एवं अपने कर्मियों को भेजने पर नाराजगी जताई गई। उन्हें बैठक में शामिल होना अनुचित बताया गया। बैठक में अवैध पत्थर उत्खनन एवं ओवर लोडिंग पत्थर की ढुलाई को लेकर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के हाइवा संचालन तथा बिना लाइसेंस के चालक द्वारा वाहन चलाया जाने का भी मामला उठाया गया। मनरेगा योजना में ली गई योजना को निरस्त करते हुए प्रखंड पंचायत समिति से अनुमोदित कराने की बात कही गई। बिजली विभाग के द्वारा क्षेत्र में उपभोक्ताओं के द्वारा फर्जी बिल पर हो रही परेशानियों को लेकर सुधार करने की जरूरत बताया।
इसके अलावा मनरेगा योजना में 50% भागीदारी पंचायत समिति सदस्यों को देने की मांग की गई ।गोसाईडीह बैंक मैनेजर के द्वारा लोन रिकवरी के नाम पर वृद्धा पेंशन प्रधानमंत्री आवास का पैसा लाभुकों के खाता से समायोजन करने को लेकर नाराजगी जताया गया।
इस बैठक में प्रमुख एवं बीडीओ के अलावे सीओ मिथिलेश कुमार ,एमओ अर्जुन कुमार, उप प्रमुख राहुल कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य वकील खां, अरविंद कुमार सिंह ,शालिग्राम यादव ,रविंद्र सिंह, रीता देवी, धर्मिला देवी, अजय कुमार, विनोद पासवान, लखन दास, मोहनदास, योगेंद्र यादव सहित अन्य विभाग के कई जेई व पदाधिकारी शामिल थे।





